♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने किया 34 शिक्षकों का सम्मान,14 वे वर्ष में हुआ आयोजन.

इटारसी//मनीष जायसवाल

“शिक्षक राष्ट्र और समाज को बनाने का काम करता है, डॉक्टर शर्मा….राजनीतिक व्यक्तित्व केवल कॉलेज स्कूलों के भवन ही बनवा सकते हैं लेकिन राष्ट्र और समाज को बनाने का काम तो शिक्षक ही करते हैं शिक्षक ही बच्चों को दिशा देता है ,वास्तव में एक आदर्श समाज को गढ़ने का काम शिक्षक ही करता है उक्त उदगार क्षेत्र के विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीता सरन शर्मा ने प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा पंडित भवानी प्रसाद मिश्र ऑडिटोरियम में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में व्यक्त किए। उन्होंने शिक्षक हर दिन सम्माननीय है ,शिक्षक दिवस का दिन तो केवल उस सम्मान के प्रदर्शन का है। उन्होंने कहा कि जब एक शिक्षक देश का राष्ट्रपति बन सकता है तो बाकी क्यों नहीं। डॉ शर्मा ने उपस्थित सभी शिक्षक शिक्षकों और स्कूल संचालको को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चोरे ने कहा कि शिक्षक स्कूलों मे बच्चों को नैतिक शिक्षा का जो पाठ पढ़ा रहे हैं उससे बच्चों में स्वच्छता के प्रति रुझान बड़ा है, मुझे यह कहने में जरा भी संदेह नहीं की आप जो बच्चों को गड़ रहे हैं, यही बच्चे समाज ,नगर ,प्रदेश, देश को स्वच्छ ,स्वस्थ और सुंदर बनाएंगे। कार्यक्रम को पी एस ए के संरक्षक मंडल के सदस्य दीपक अग्रवाल एवं समाजसेवी मनीष सिंह ठाकुर ने भी संबोधित करते हुए कहा कि प्राइवेट स्कूल संगठन पिछले लगातार 14 वर्षों से जो शिक्षक सम्मान की परंपरा शुरू की है वह सराहनीय है। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआतअतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा ओर डॉ राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर एवं माल्यार्पण कर किया । ग्रीन प्वाइंटस्कूल के बच्चों ने संगीत मय सरस्वती वंदना प्रस्तुत की । प्राइवेट संगठन के संस्थापक संरक्षक शिव भारद्वाज ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों में न केवल स्वतंत्रता दिवस ,गणतंत्र दिवस, शिक्षक दिवस ,गांधी जयंती जैसे राष्ट्रीय पर्व आयोजित किए जाते हैं , बल्किब च्चों को भारतीय संस्कृति और संस्कारों और त्योहार से परिचित कराने के लिए, होली, रक्षाबंधन, दशहरा दीपावली, गुरु पूर्णिमा, गुरु नानक जयंती ,ईद , क्रिसमस, पोंगल, लोहड़ी, जैसे त्यौहार भी मनाए जाते हैं ताकि बच्चे भारतीय संस्कृति संस्कार और त्योहार से परिचित हो सके। साथ ही शिक्षक सरकार, प्रशासन और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का काम भी करते हैं। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष जाफर सिद्दीकी ने कहा कि संगठन पिछले 23 वर्षों से, शिव भारद्वाज जी के मार्गदर्शन में और नेतृत्व में लगातार हर क्षेत्र में काम कर रहा है ,साथ ही 14 वर्ष में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित करता आ रहा है, उन्होंने कहा कि मातृशक्ति ही संगठन की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति है।
तत्पश्चात सम्मान समारोह में गुरु नानक देव जी अवार्ड श्रीमती ललिता पाठक को, रत्नश्री अवार्ड श्रीमती रितु राजपूत को, पारस रत्न अवार्ड श्रीमती मोनी साहू को, स्वामी विवेकानंद अवार्ड श्रीमती सोनल जैन को, मां रेवा अवार्ड श्रीमती निक्की मिश्रा राजपूत को, आदर्श अवार्ड श्रीमती अनुराधा गालर को, पवन पुत्र अवार्ड श्री नीरज शर्मा को, सन एकेडमी अवॉर्ड श्रीमती वंदना डंढारे को, एक्सीलेंस इन एजुकेशन अवार्ड श्रीमती सुरेखा धाकड़ को, गोल्डन बर्ड अवॉर्ड श्रीमती नीलिमा कुंभारे को, बालक ध्रुव अवार्ड श्रीमती अर्चना रावत को, आनंद अवार्ड श्री प्रवीण अवस्थी को, गुरु दत्तात्रय अवार्ड श्रीमती शोभा दीवान को, गुरु संत रामदास जी महाराज अवार्ड श्रीमती वंदना पटेल को, राजेंद्र रत्न अवार्ड मीनाक्षी तारकेश को, मुस्कान अवार्ड रुपाली मालवीय को, विद्यासागर अवार्ड श्रीमती मीनू नायर को, महाराजा अग्रसेन अवार्ड डॉली सांकरिया को, कर्म रत्न अवार्ड श्रीमती अर्चना पटेल को, मां नर्मदा अवार्ड श्रीमती बरखा गौर को, सरदार वल्लभभाई पटेल अवार्ड श्री सिया रघुवर दास पटेल को, महावीर अवार्ड श्रीमती रिमझिम कौशल को, सरस्वती पुत्र अवार्ड श्रीमती मीणा राठोर को, महर्षि वाल्मीकि अवार्ड डॉ मनीषा कंडारे को, गुरुकुलम अवार्ड फिरोज खान को, तिलक अवार्ड श्रीमती ममता राठौर को, ज्ञान गंगा अवार्ड श्रीमती वर्जीनिया सागर भेरुआ को, रविंद्र नाथ टैगोर अवॉर्ड सोनाली सिंह को,जीनियस अवार्ड श्रीमती नंदनी मोरे को, वंडर एक्सीलेंस अवार्ड श्रीमती नीतू ग्रामहरिया को, सागर सोनी भेरुआ स्मारक अवार्ड श्री अनुराग दुबे को, सीपीएम अवार्ड श्रीमती साधना योगी को, कर्म योगी अवार्ड श्री प्रमोद कुमार पुरोहित को, फ्यूचर प्लस अवार्ड ज्योति रैकवार को प्रदान किया गया । कार्यक्रम का संचालन मनीता सिद्दीकी ने किया एवं आभार प्रदर्शन संगठन के सचिव निलेश जैन ने किया । राष्ट्र गीत के उपरांत सभी आमंत्रित अतिथियों एवं शिक्षक शिक्षकों के लिए सहभोज का आयोजन किया गया था । इस अवसर पर कोषाध्यक्ष नटवर पटेल, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र रनसुरमा, उपाध्यक्ष लोकेंद्र साहू ,सह सचिव प्रशांत चौबे, कार्यक्रम में संरक्षक दीपक अग्रवाल, राममोहन मलैया, एन पी चिमनियां, प्रकाश खंडेलवाल , बी एल मलैया ,मनीष ठाकुर,मुकेश मैना, अथर खान, सदस्यों में आर के गोर, घनश्याम शर्मा, अशोक अवस्थी, हरप्रीत सिंह छाबड़ा,आमिर अंसारी , प्रदीप जैन, रमेश प्रधान , मनोज पटेल, नदकिशोर बड़कुर, आनंद कुमार तिवारी, गजानन बोरीकर, डीपी शुक्ला, बसंत सोनी , विनोद योगी,रजत प्रधान, श्रीमती आरती जैसवाल, श्रीमती मनीता सिद्दीकी, श्रीमती अनीता अग्रवाल ,श्रीमती सरोज चौहान, श्रीमती संध्या जैन, श्रीमती मीना परसाई, श्रीमती बरखा पटेल , श्रीमती अंकिता चौबे, श्रीमती श्वेता वशिष्ठ, श्रीमती कीर्ति कनौजिया, सुश्री रश्मा भाटिया, साधना योगी , श्री एन पी चिमनियां,मनीष ठाकुर, सुनील जेन, हरीश अग्रवाल,सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129