
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल नगर समिति इटारसी द्वारा बीच सड़क एवं मुख्य बाजार से फल फ्रूट के ठेले हटाने नगर पुलिस को ज्ञापन दिया.
इटारसी//मनीष जायसवाल
आज विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल नगर समिति इटारसी द्वारा बीच सड़क एवं में मार्केट से फल फ्रूट के ठेले हटाने को लेकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में फल फ्रूट के ठेलों के कारण लोगों को आवागमन में बड़ी परेशानी हो रही है आने वाले त्योहार के कारण मार्केट में अधिक भीड़ होती है और फल फ्रूट विक्रेता बीच सड़क पर ठेले लगाकर दुर्घटना के कारण बने हुए हैं एवं बहने वहा से निकलती है तो उनको देखकर फूट फूट विक्रेता के द्वारा गंदे – गंदे कमेंट किए जाते हैं हमें अपने आप में शर्मसार होना पड़ता है। इस और ना कोई प्रशासन ध्यान दे रहा है और ना ही नगरपालिका बार-बार निवेदन करने के बाद भी यह समस्या यथावत बनी हुई है विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने थाना प्रभारी महोदय को ज्ञापन देकर आग्रह किया है कि इन ठेलों बालों पर कठोर कार्रवाई करें एवं प्रशासन द्वारा चिह्नित स्थानों पर भेजने की कृपा करें जिससे लोगों के आवागमन में परेशानी ना हो अगर प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं हुई तो किसी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी स्वयं प्रशासन की होगी। ज्ञापन में जिला मंत्री प्रभात तिवारी ,जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अनूप तिवारी,उपाध्यक्ष संतोष शर्मा,नगर मंत्री चेतन राजपूत,नगर सहमंत्री अभिषेक यादव,नगर संयोजक संदीप यदुवंशी उपस्थित








