
इटारसी के विभिन्न वार्डों में 57 से 75% के बीच रहा मतदान,अच्छी प्रशासनिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण तरीके से हुआ मतदान.
इटारसी// मनीष जायसवाल
मतदान ग्राउंड रिपोर्ट
आज 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव हेतु विधानसभा- 137 इटारसी-नर्मदा पुरम विधानसभा के लिए इटारसी के विभिन्न वार्डों में मतदान हुआ,मतदान का प्रतिशत दोपहर 1:00 बजे के बाद बढ़ता दिखा. हिंद7 न्यूज़ की टीम शहर की पुत्री शाला स्थित मतदान केंद्र पहुंची तो वहां शाम के 4:45 बजे महिलाओं की लंबी कतार देखी गई.वही फ्रेंड्स स्कूल मतदान केंद्र,नाला मोहल्ला क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्र मे हिंद7 न्यूज़ द्वारा जानकारी ली गई. मतदान प्रतिशत की बात करें तो इटारसी के विभिन्न वार्डों में 55 से लेकर 75% तक मतदान हुआ,अच्छी प्रशासनिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ.








