
ट्रैफिक पुलिस के निर्देश,बाजार में शाम 5:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक फोर व्हीलर वाहन और ऑटो पर पूर्णता प्रतिबंध,होगी न्यायालय की कार्रवाई
इटारसी// मनीष जायसवाल
श्रीमान एसडीओपी महोदय महेंद्र सिंह चौहान थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी इटारसी सुनील घावरी द्वारा ऑटो संघ के पदाधिकारी को समझाइए दी गई बातचीत कर बताया गया कि बाजार में ऑटो नहीं लेकर जाना है ऑटो के कारण यातायात बाधित होता है अगर कोई ऑटो बाजार में पाया गया तो उसके विरुद्ध न्यायालय की कार्रवाई की जाएगी जिसमें भारी जुर्माना होता है बाजार में शाम 5:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक फोर व्हीलर वाहन पूर्णत प्रतिबंध रहेंगे इस व्यवस्था के लिए 1आरएमएस तिराहा 2 गुरुद्वारे वाली गली जय स्तंभ तरफ 3 नीम के रहा पर स्टॉपर लगाकर पॉइंट पर यातायात कर्मचारी लगाए गए हैं । साथी साथ यातायात टीम बाजार में लगातार भ्रमण करती रहेगी जो वहां अवस्थित अवैध रूप से खड़े रहेंगे उनके खिलाफ चालान नहीं करवाई की जाएगी।








