
विश्व हिंदू परिषद ने तहसील मुख्यालय के सामने किया जल सेवा कार्य का शुभारभ,नगर में दूसरा सेवा कार्य हुआ,समाजसेविओ अतिथियो ने पूजा अर्चना कर किया शुभारंभ.
सिवनी मालवा/ मनीष जायसवाल
नगर में बढ़ती गर्मी होने पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने “शीतल जल सेवा कार्य” का शुभारंभ कर जनमानस को ठंडे जल की सुविधा प्रदान की । उक्त जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद नगर सामाजिक समरसता एवं सेवा प्रमुख रविंद्र छिरेले ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद हिंदुत्व एवं समाज की सेवा हेतु संकल्पित है एवं हमेशा सेवा हेतु संगठन के कार्यकर्ता खड़े होते हे तीव्र गर्मी को देखते हुए नगर में स्थानीय जय स्तंभ चौक पर नागरिकों की जल सुविधा हेतु निरंतर शीतल जल सेवा कार्य निरंतर चलाया जा रहा है वही आज स्थानीय तहसील मुख्यालय के सामने शीतल जल सेवा कार्य का शुभारंभ कार्यकर्ताओ ने एकत्रित होकर विश्व हिंदू परिषद विभाग मंत्री शिव राठौर के मार्गदर्शन उपस्तिथि में एवं जल सेवा कार्य का शुभारंभ किया गया
कार्यक्रम में सम्माननीय अतिथि इतिहासकार वरिष्ट पत्रकार विजय सिंह ठाकुर,विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी,भाजपा वरिष्ट नेता अधिवक्ता अजीत सिंह राजपूत, भाजयुमो नगर अध्यक्ष योगेश कल्लू राठौर,ग्रामीण प्रखंड मंत्री उमेश अंकिले,जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच नगर अध्यक्ष नरेश जायसवाल,ग्रामीण सत्संग प्रमुख धनसिंह रणसूरमा,अधिवक्ता कैलाश मालवीय आदि अतीथिओ की उपस्तिथि में भगवान श्री राम चंद्र जी एवं जल मटको की पूजा अर्चना कर घंटे घड़ियाल शंखनाद कर अतिथिओ ने जल सेवा कार्य का शुभारंभ किया गया एवं नागरिकों को शीतल जल पिलाकर जल सेवा कार्य का उदघाटन किया गया।
कार्यक्रम का संचालक ग्रामीण प्रखंड मंत्री उमेश अंकिले सभी का आभार नगर समरसता प्रमुख रविन्द्र छिरेले ने व्यक्त किया। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जल सेवा कार्य के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष डा. सौरभ रघुवंशी,नगर संयोजक भुरू बग्गन नगर सामाजिक समरसता प्रमुख रविन्द्र छिरेले सुशील गोहर ग्रामीण प्रखंड मंत्री उमेश अंकिले जितेंद्र बबलू राठौर,ग्रामीण उपाध्यक्ष बंटी वर्मा,विक्रम राठौर,इंजीनियर नीरज वर्मा, ईशान राठौर, दीपेश वर्मा,आबू राजपूत, जितेंद्र यदुवंशी,अंशुल कुलकर्णी, मुकेश धन्यासे, नगर उपाध्यक्ष सुशील शर्मा,नगर मठ मंदिर संपर्क प्रमुख कृष्ण कांत तिवारी,सौरभ यादव, नगर धर्माचार्य संपर्क प्रमुख ओमप्रकाश जोशी, कारण सावनेर, जानी नागले,सुमित बर्मन,भूपेंद्र दरबार,जानी नागले,नरेश बाथब,वीरू गन गोरे,संजय जगताप,मनीष बाथब के साथ ही बड़ी संख्या कार्यक्रतागण सामाजिक जन नागरिक जन उपस्थित थे।










