
सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान मध्यप्रदेश,भोपाल की योजनानुसार ग्रीष्मकालीन वर्गों की श्रृंखला में आयोजित विभाग नर्मदापुरम् का नवीन आचार्य विकास वर्ग 2024 संपन्न हुआ.
नर्मदापुरम// इटारसी// मनीष जायसवाल
सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान मध्यप्रदेश, भोपाल की योजनानुसार ग्रीष्मकालीन वर्गों की श्रृंखला में आयोजित विभाग नर्मदापुरम् का नवीन आचार्य विकास वर्ग 2024 संपन्न हो गया। आज प्रातः दीक्षांत समारोह विद्याभारती मध्यभारत प्रान्त के संगठन मंत्री श्री निखलेश जी माहेश्वरी जी के प्रबोधन एवं आशीर्वचन उपरांत सम्पन्न हुआ। समस्त प्रशिक्षु आचार्यों को प्रमाणपत्र एवं स्मृतिचिन्ह देकर विदा किया गया।
दिनाँक 13 जून की रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात मुख्य अतिथि विद्याभारती मध्यभारत प्रान्त के सह संगठन मंत्री श्री अनिल जी अग्रवाल का पाथेय प्राप्त हुआ। 6 जून 2024 की शाम से 14 जून 2024 की सुबह तक चले इस वर्ग की प्रातः 5:00 बजे जागरण से रात्रि 10:30 बजे तक की दिनचर्या में संवाद, शिक्षण (सैद्धांतिक और प्रायोगिक) विमर्श और अभिव्यक्ति के सत्रों की योजना बनाई गई थी। इस वर्ग में विभाग के तीनों जिलों नर्मदापुरम्, हरदा एवं बैतूल के सरस्वती शिशु मन्दिर विद्यालयों में अध्यापन कार्य करने हेतु कुल 43 नवचयनित आचार्यों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसमें नर्मदापुरम् जिले से 29, हरदा जिले से 03 एवं बैतूल जिले से 11कुल 43 नवचयनित आचार्यों ने सहभागिता की। प्रातः कालीन बेला में प्रतिदिन प्रातः स्मरण, एकात्मकता स्त्रोत , एकता मंत्र, वंदे मातरम् , 10 मि. व्यायाम श्रृंखला, सूर्य नमस्कार, योग, आसन, प्राणायाम, ध्यान, संगीत साधना और यज्ञ हुआ। अभ्यास सत्र में वंदना, भोजन मंत्र, विसर्जन मंत्र का अभ्यास कराया गया। संवाद सत्र के अंतर्गत हमें प्रथम दिवस में प्रांत प्रशिक्षण संयोजक एवं लज्जाराम तोमर शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक श्री राजेन्द्र सिंह जी परमार से NEP2020 का सामान्य परिचय एवं क्रियान्वयन योजना, द्वितीय दिवस में भारत भारती आवासीय विद्यालय के सचिव एवं विद्या भारती की जनजाति क्षेत्र की शिक्षा के क्षेत्र प्रमुख श्री मोहन जी नागर से पंचकोशात्मक विकास की अवधारणा , तृतीय दिवस में भाऊसाहब भुस्कुटे स्मृति लोक न्यास, गोविंदनगर के अध्यक्ष सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ.अतुल जी सेठा से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का परिचय, चतुर्थ दिवस में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के शिक्षा विभागाध्यक्ष एवं सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान मध्यप्रदेश के सहसचिव डॉ.नीलाभ जी तिवारी से भारतीय शिक्षा दर्शन एवं मनोविज्ञान की संकल्पना, पंचम दिवस में भाऊसाहब भुस्कुटे स्मृति लोक न्यास, गोविंदनगर के सचिव एवं संघ के मान.सह विभाग कार्यवाह श्री चाणक्य जी बख्शी से हमारा लक्ष्य, षष्ठम दिवस सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान मध्यप्रदेश के मान.सचिव श्री शिरोमणि जी दुबे से सांस्कृतिक जीवन मूल्यों की शिक्षा विषय पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
विमर्श सत्र में विद्या भारती मध्यभारत प्रांत के मान.सह संगठन मंत्री श्री अनिल जी अग्रवाल से अभिभावक संपर्क हमारे कार्य का आधार एवं बाल संसद, प्रांतीय प्रशिक्षण सहसंयोजक श्री अजय जी शिवहरे से सरस्वती शिशु मंदिर की विकास यात्रा, डॉ.नीलाभ जी तिवारी से क्लास रूम प्रोसेस, मान.विभाग समन्वयक श्री रामकुमार जी व्यास से आधारभूत विषय एवं बालक का विकास, स्थानीय समिति के उपाध्यक्ष एवं पूर्व छात्र परिषद के विभाग संयोजक श्री अभिषेक जी तिवारी से स्वदेशी विचार एवं व्यवहार विषय पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
श्री साजेन्द्र जी द्विवेदी, श्री बृजबिहारी जी त्रिपाठी, श्री राजेन्द्र तिवारी, श्री बसंत पटेल, श्री हेमन्त दीक्षित, श्री विनय शर्मा, श्री चंद्रशेखर टैगोर, श्रीमती प्रतिभा दीक्षित, श्रीमती सरिता गहलोत, श्रीमती शोभा वर्मा एवं श्री शुभम चौहान ने शिक्षण के विभिन्न विषयों का प्रवर्तन किया। रात्रिकालीन कार्यक्रम में रोचक एवं शैक्षिक वीडियो, गीत-भजन गायन , प्रोजेक्ट और असाइनमेंट कार्य संपादित हुए। वर्ग के समापन समारोह में प्रतिभागियों द्वारा योग, व्यायाम, सामूहिक गीत, पिरामिड आदि कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्राचार्य श्री वीरेन्द्र कुमार दीक्षित एवं दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता समिति सचिव श्री रूपसिंह कौरव ने की। इस अवसर पर सरस्वती शिक्षा समिति इटारसी के उपाध्यक्ष श्री अभिषेक तिवारी सहित समिति सदस्य, समस्त स्टॉफ और प्रशिक्षु आचार्य उपस्थित रहे।







