
मण्डल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी के इटारसी आगमन पर WCREU के द्वारा रेल कर्मचारियों के ज्वलंत मुद्दों पर एक ज्ञापन दिया.
इटारसी// मनीष जायसवाल
आज दिनांक 07/09/24 को मण्डल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी जी के इटारसी आगमन पर WCREU के द्वारा रेल कर्मचारियों की ज्वलंत मुद्दों पर एक ज्ञापन दिया गया जिसमें निम्नाकित मुद्दे शामिल थे जैसे कर्मचारियों के लिए साइकिल स्टैंड, इटारसी अस्पताल में कर्मचारियों की भारी कमी, सहायक लोको पायलट के द्वारा FSD उठाए जानें का मुद्दा, कैरिज एंड वैगन के स्टॉफ की समस्या सहित कई मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। ज्ञापन देने वाले का नेतृत्व मण्डल अध्यक्ष आर के यादव ने किया। इसमें मुख्य शाखा सचिव दीपक कुमार, अध्यक्ष नितीन मैना, सरताज हुसैन, राम स्वरूप महतो, संस्थान सचिव वकील सिंह, नितिन श्रीवास, सचिन यादव, सज्जन यादव, पंकज गुप्ता, सूर्यवंशी , मनोज मीणा आदि उपस्थित रहे।









