
नवरात्र की पंचमी पर स्टेशन वेंडर्स ने हनुमान मंदिर पर श्रद्धालुओं को खिचड़ी प्रसादी एवं फल का वितरण किया.
इटारसी//मनीष जायसवाल
नवरात्रि के 9 दिन सभी श्रद्धालु मां के दरबार में हाजिरी लगाते हैं कोई मां के दरबार में शीश नवाकर मन की मुरादे मांगता है और अपनी श्रद्धा भाव से सभी लोग कुछ ना कुछ मां के दरबार में भोग प्रसादी अर्पित करते हैं ऐसा ही रेलवे स्टेशन स्थित स्टेशन वेंडर्स विभिन्न त्योहारों पर अपनी ओर से श्रद्धा भाव से मंदिरों में जाकर भोग प्रसाद अर्पित करते है इस वर्ष पंचमी तिथि पर रेलवे स्टेशन स्थित वेंडर्स ने मिलकर स्टेशन के सामने स्थित हनुमान मंदिर पर आम लोगों एवं श्रद्धालुओं को साबूदाने की खिचड़ी एवं केले की प्रसादी वितरित की,करीब 300 लोगों ने प्रसादी ग्रहण की. इस अवसर पर रवि साहू,विनय भाई,मिथुन सिंह और नरेंद्र भाई आदि वेंडर्स मौजूद रहे एवं श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की.
जय माता दी







