
यातायात प्रभारी सुनील घाबरी ने अग्रवाल स्टील ट्रेडर्स पर पहुँचकर सड़क पर खड़े लोहे के सरिये से भरे दो ट्रकों पर 5 हजार रुपये का जुर्माना किया.
इटारसी//मनीष जायसवाल
बुधवार को यातायात प्रभारी सुनील घाबरी ने अग्रवाल स्टील ट्रेडर्स पर पहुँचकर सड़क पर खड़े लोहे के सरिये से भरे दो ट्रकों पर 5 हजार रुपये का जुर्माना किया।आज भी यातायात पुलिस अग्रवाल स्टील पर पहुँची।राहगीरों की शिकायत पर एवं एसडीओपी महेन्द्र सिंह चौहान एवं टीआई गौरव बुंदेला के कुशल मार्गदर्शन में यातायात पुलिस लगातार शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिये कार्यवाही कर रही है।अग्रवाल स्टील संचालक को पुलिस ने हिदायत भी दी है कि अगर सड़क पर ट्रक दोबारा मिले तो न्यायालयीन कार्यवाही की जाएगी।









