
शहर के होटल संचालक स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ दे रहे मतदाता जागरूकता का संदेश.
इटारसी //मनीष जायसवाल
आगामी 26 अप्रैल को होने वाले लोस चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन विभाग शत प्रतिशत मतदान कराने के पुरजोर प्रयास कर रहा है। दो दिन पहले एसडीएम टी प्रतीक राव ने सभी होटल संचालकों की बैठक बुलाकर सभी को इस अभियान से जुडने की बात कही थी।
इसके तहत जवाहर बाजार स्थित किशोर रेस्टारेंट के संचालकों द्वारा परिसर में मतदान करने का संकल्प दिलाते हुए पोस्टर बैनर लगाए हैं। संचालकों ने कहा कि वे होटल में आने वाले सभी ग्राहकों से अपील भी कर रहे हैं कि लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेकर मतदान करने अवश्य जाएं











