
किराना दुकान में आग की सूचना,6 मिनट में पहुंची दमकल
इटारसी// मनीष जायसवाल
किराना दुकान में आग की सूचना, 6 मिनट में पहुंची दमक
इटारसी। जवाहर बाजार में तुलसी चौक के पास गली में स्थित एक किराना दुकान में आग की सूचना नगर पालिका के फायर स्टेशन पहुंची और महज छह मिनट में दमकल मौके पर पहुंच गयी। यही सूचना दुकानदार ने डॉयल-100 को भी दी,6:43 पर पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन लगाया गया उसके बाद कंट्रोल रूम से तीन बार फोन दीपक किराना संचालक को लगाया गया लेकिन उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया उसके बाद 6:51 पर उनके द्वारा फोन रिसीव किया गया जिसमें सूचना दी गई की आग बुझ चुकी है संकरी गली थी, दमकल जा नहीं सकी और दुकान तक किसी तरह से केवल पाइप ले जा सके। गली में दुकानों के बाहर तक बने शेड से दमकल भीतर नहीं जा सकी। दीपक किराना स्टोर के संचालक ने दोनों जगह फोन लगाया था।
दरअसल, यह फायर मॉकड्रिल थी। एसडीएम टी प्रतीक राव के साथ तहसीलदार सुनीता साहनी और सीएमओ ऋतु मेहरा की मौजूदगी में इसे अंजाम दिया गया था। एसडीएम टी प्रतीक राव का कहना है कि हम यह जानना चाहते थे कि आखिर इस तरह की आकस्मिक घटना पर कौन कितनी देर में पहुंचता है। दुकान मालिक से ही फायर स्टेशन 6:40 बजे कॉल कराया था, छह मिनट में दमकल आ गयी। जो









